जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 89 शिकायतें दर्ज और 6 का निस्तारण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (19 October 2025): जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी और सदर—में संपूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 89 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और जनता की समस्याएं सुनीं। जेवर तहसील में कुल 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का समाधान वहीं पर किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें कुल 46 शिकायतें दर्ज की गईं और 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

इसी क्रम में सदर तहसील में उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 1 शिकायत दर्ज की गई और उसका निस्तारण तत्काल कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।