ग्रेटर नोएडा, 19 अक्टूबर 2025: आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा उपस्थित रहे। उनके साथ वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा, सचिव बी.के. अरोड़ा, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. संजय यादव, तथा डॉ. विष्णु शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
समारोह में कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकगणों, स्टाफ सदस्यों तथा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपों की रोशनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रंगोली प्रतियोगिता और पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा जी ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन दीप जलाकर और मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।