शारदा वर्ल्ड स्कूल, कीठम में “अवर्तनम 2025” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/10/2025): शारदा ग्रुप के शारदा वर्ल्ड स्कूल,कीठम में “अवर्तनम” वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया,जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा था। शारदा विश्वविधालय के भी वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लेकर उपस्थित लोगों का जुड़ने के लिए धन्यवाद् दिया |

यह भव्य आयोजन विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मॉडल’ गुल पनाग’ तथा विद्यालय प्रमुख श्रीमती सीमा गुप्ता,सीईओ शारदा ग्रुप श्री प्रशांत गुप्ता,श्रीमती प्रियंका गुप्ता एवं विद्यालय सलाहकार डॉ०गरिमा यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के एच०ओ०एस० श्री सत्याकी बनर्जी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के गायन समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मधुर बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुल पनाग ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा दी। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें शैक्षणिक,खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

स्वागत गीत के पश्चात श्री सत्याकी बनर्जी ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की,जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और समूह गान प्रमुख रहे। विशेष आकर्षण रहा नन्हे-मुन्ने शारदा ई०एल०सी० के बच्चों का मंच प्रदर्शन,जिसने सभी दर्शकों का मन जीत लिया। सीईओ शारदा ग्रुप श्री प्रशांत गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनाओं का संकलन प्रस्तुत किया गया।

‘शारदा ओपन टॉक्स’ सत्र में महिला उद्यमिता एवं पालन-पोषण पर गुल पनाग और निधि पनवार (फाउंडर-अर्ली ब्रेन मैजिक) के बीच हुई ज्ञानवर्धक चर्चा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की थीम ‘अवर्तनम’ के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को एक मंच पर जीवंत कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। भारतीय संस्कृति की झलकियों ने दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों और अतिथियों को उत्साह और गर्व से भर दिया।

अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह वार्षिकोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम था,बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास वृद्धि का एक सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।