दिल्ली में सनातनी सरकार है, उसकी भव्यता और दिव्यता स्वतः दिखती है : सीएम रेखा गुप्ता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (18 October 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की दिवाली केवल एक शहर का पर्व नहीं, बल्कि देश की राजधानी की दिवाली है। जब एक सनातनी सरकार सत्ता में होती है, तो उसकी भव्यता और दिव्यता स्वतः दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज दिल्ली का हर युवा, बालक, महिला और बुजुर्ग खुश है। उसे यह महसूस हो रहा है कि हां, सच में दिवाली आई है।” यह खुशी केवल सजावट या रोशनी की नहीं, बल्कि आत्मिक संतोष की है क्योंकि इस बार दिल्ली का हर वर्ग इस पर्व का हिस्सा बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीएसटी नीति की बचत, दिल्ली सरकार का जीएसटी रिफंड, पटाखों की अनुमति, और छठ घाटों की विशेष तैयारी ये सब इस बात के प्रतीक हैं कि सरकार जनता के उत्सव को समझती है और उसे सुविधाजनक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्लीवासियों को अपने पर्वों को सीमित रूप में मनाना पड़ता था, लेकिन अब नहीं। अब दिल्ली खुलकर जीएगी, मुस्कुराकर अपने त्योहार मनाएगी और अपनी खुशियों का इजहार करेगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस दिवाली पर दिल्ली जगमगाएगी तो उसकी रोशनी देशभर को संदेश देगी कि जब आस्था और प्रशासन एक सुर में हों, तो उत्सव का रूप दोगुना हो जाता है। “हम दिवाली के दीये जलाएंगे और उसी रोशनी से यही कामना करेंगे कि हमारी दिल्ली और हमारा देश हमेशा प्रकाशवान रहे, ऊर्जा, समृद्धि और एकता के साथ।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।