BJP पर निगम कर्मियों के हक़ छीनने का आरोप: एमसीडी बैठक में काली पट्टी बांधकर विरोध

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (14 अक्टूबर 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) की सदन बैठक में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने 5200 डीबीसी/सीएफडब्ल्यू (MTS) कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भाजपा सरकार और महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सदन में सर पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि “दिल्ली में भाजपा के चारों इंजन मिलकर राजधानी को लूटने और मेहनतकश कर्मचारियों का हक़ मारने का काम कर रहे हैं।”

अंकुश नारंग ने कहा कि “जनता के टैक्स (Tax) से चलता है दिल्ली का निगम (Municipal Corporation), लेकिन भाजपा सरकार और महापौर ने इसे अपनी लूट का अड्डा बना दिया है। कर्मचारी सड़क पर हैं, सफाई व्यवस्था ठप (Sanitation Halted) है, फिर भी भाजपा नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।”

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से हड़ताल (Strike) पर बैठे कर्मचारियों का मुद्दा उठाने पर महापौर राजा इक़बाल सिंह सदन से उठकर चले गए। नारंग ने भाजपा सरकार को “वेतन चोर (Salary Thief)” बताते हुए कहा कि “महापौर अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं और जनता पूछ रही है कि कूड़े, काम और कर्मचारियों के मुद्दों का हिसाब कौन देगा?”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।