देशभक्ति का संकल्प: राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने उठाया संविधानिक कर्तव्यों के पालन का बीड़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (13/10/2025): राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गोविंदपुरम इकाई ने रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें संविधान की धारा 51 (A) में निहित नागरिक कर्तव्यों के पालन का सामूहिक संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों की आरती से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिससे पूरे माहौल में देशभक्ति और श्रद्धा की भावना गूंज उठी।

इस अवसर पर संस्था की महिला शाखा का विस्तार भी किया गया। डा. सरोज सिरोही को महिला संरक्षक और पुष्पा पांडेय को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह संगठन न किसी स्वार्थ से चलता है, न किसी राजनीतिक उद्देश्य से — इसका एकमात्र ध्येय है राष्ट्रसेवा और समाज उत्थान। इस मौके पर साधना ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

बैठक में संगठन विस्तार, नई कार्ययोजना और जनजागरण अभियानों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र त्रिपाठी और गौरव सेनानी ओमपाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान की धारा 51 (ए) में उल्लिखित 11 मूल कर्तव्यों का पालन हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि पहला कर्तव्य है — संविधान का आदर, तिरंगे का सम्मान और राष्ट्रगान का गौरव बनाए रखना। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बंगाली में रचा गया था और इसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने भारत का राष्ट्रगान घोषित किया था।

कार्यक्रम में नरेश कौशिक, जिले सिंह तेवतिया, राजवीर प्रधान, रवि कुमार शाक्य, प्रदीप कुमार, राहुल दीक्षित, पवन यादव, बृजेश कुमार, डॉ. सरोज सिरोही, पुष्पा पांडेय, गणेश पांडेय, साधना जी, शशि जिंदल, और राजेंद्र पुनिया सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय सैनिक संस्था को मजबूत करने और युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और संवैधानिक चेतना फैलाने का संकल्प लिया।

बैठक में संस्था की 25 वर्ष पुरानी यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। यह बताया गया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था एक पंजीकृत, अराजनैतिक और राष्ट्रहित में समर्पित संगठन है, जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ-साथ देशभक्त नागरिक भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। शहीदों के परिवारों का सम्मान, समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना और विद्यालयों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण जैसी गतिविधियाँ संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।