ओमिक्रॉन-1 HIG अपार्टमेंट में लोकतंत्र की जीत, मानसिंह बने अध्यक्ष — ज्योति शर्मा और प्रदीप कुमार ने भी मारी बाजी
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (12/10/2025): फेडरेशन के संरक्षक रणजीत प्रधान के नेतृत्व में रविवार को सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित एचआईजी अपार्टमेंट का चुनाव उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। अपार्टमेंट निवासियों ने भारी संख्या में मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
चुनाव में कुल 10 पदों के लिए मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर जोरदार मुकाबले के बाद मानसिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुखपाल सिंह को 47 मतों से पराजित कर निर्णायक जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र पाल ने 8 मतों से विजय हासिल की, जबकि सचिव पद पर ज्योति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 मतों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार ने भी 47 मतों से बाजी मारी।
सदस्य पदों पर दिलीप सिंह, मोहित रायजादा, सर्वश्रेष्ठ पांडे, चंद्रपाल शर्मा और अमित कुमार को विजयी घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी देवराज नागर, देवेंद्र टाइगर, धर्मवीर मावी, दीपक कुमार भाटी, ऋषिपाल भाटी, वीरेश बैंसला, सतीश भाटी और शशि शर्मा सहित चुनाव समिति की टीम ने की।
परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फेडरेशन के संरक्षक रणजीत प्रधान ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव अपार्टमेंट निवासियों की एकता और जागरूकता का प्रतीक है। नई टीम से उम्मीद है कि वह विकास कार्यों में पारदर्शिता और सामूहिक भागीदारी को प्राथमिकता देगी। चुनाव के सफल आयोजन पर निवासियों ने संतोष जताया और इसे स्थानीय लोकतंत्र की सशक्त मिसाल बताया।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।