राष्ट्रचिंतना की 32वीं मासिक गोष्ठी में कृष्णानंद सागर बोले — इतिहास के कई सत्य अब भी अनकहे
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (12/10/2025): राष्ट्रचिंतना की बत्तीसवीं मासिक गोष्ठी का आयोजन रविवार को पूर्ण ओजस आयुर्वेद क्लिनिक, अंसल गोल्फ लिंक-1 में किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार एवं चिंतना के संस्थापक कृष्णानंद सागर ने “1947 से पूर्व के भारतीय इतिहास की विडंबना” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
गोष्ठी का संचालन प्रो. विवेक कुमार ने किया, जबकि समापन पर नरेश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अपने उद्बोधन में कृष्णानंद सागर ने कहा कि भारत का इतिहास अनेक बार अधूरा या एकपक्षीय रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि 1947 से पहले घटित दो बड़े जनआंदोलनों को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला, जबकि दोनों ही अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहे।

पहला था 1905 का बंग-भंग आंदोलन, जो कलकत्ता से शुरू होकर पूरे भारत में फैल गया और अंग्रेजों को 1911 में बंगाल का पुनर्गठन करने पर मजबूर होना पड़ा। दूसरा था 1930 और 1940 के दशक में हैदराबाद का आंदोलन, जिसमें आर्य समाज और अन्य हिन्दू संगठनों ने निजाम शासन के खिलाफ धार्मिक अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन कई चरणों से गुजरा — पुलिस बर्बरता, सत्याग्रह और अत्याचारों के बावजूद आंदोलनकारियों ने अहिंसक प्रतिरोध की मिसाल कायम की।
कृष्णानंद सागर ने कहा, भारतीय इतिहास को केवल अंग्रेजी शासन के नजरिये से नहीं, बल्कि भारतीय जनभावना के दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है। अनेक आंदोलनों को भुला दिया गया, जिनसे वास्तविक राष्ट्रजागरण की नींव पड़ी।
कार्यक्रम में राजेंद्र सोनी, सुवेद दीक्षित, किसलय कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा, संगीता वर्मा, एड. योगेश शर्मा, अरविन्द साहू, धरम पाल भाटिया, एल.बी. प्रसाद, अवधेश गुप्ता, डॉ. गौरव, दीपेंदु, नवनीता महेश, प्रेरणा, रजनी भाटिया, वी.के. श्रीवास्तव और अक्षत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं चिंतक उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में प्रतिभागियों ने इस विषय को भारतीय इतिहास लेखन के नए दृष्टिकोण की आवश्यकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण विमर्श बताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।