भुगतान न करने के आरोप में पूर्व डीपीओ पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/10/2025): जिला न्यायालय ने कुशीनगर के पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शशि कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने दादरी के एक व्यापारी से सरकारी कार्यों के लिए स्टेशनरी सामग्री खरीदी थी, लेकिन उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया।

मामला दादरी निवासी व्यापारी विवेक गोयल की फर्म से जुड़ा है। गोयल का कहना है कि पूर्व डीपीओ ने अपने विभाग के लिए उनकी फर्म से बड़ी मात्रा में स्टेशनरी खरीदी थी। जब उन्होंने बकाया भुगतान की मांग की, तो विभाग की ओर से बार-बार औपचारिक दस्तावेजों की मांग कर भुगतान को टाल दिया गया।इस पर व्यापारी ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत ने 3 दिसंबर 2024 को आदेश दिया था कि मुकदमा दर्ज करने से पहले कुशीनगर के जिलाधिकारी (DM) से अनुमति ली जाए।

हालांकि, आठ महीने बीत जाने के बाद भी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद व्यापारी ने फिर से अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 27 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को निर्देश दिया था कि वे 17 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। ऐसे में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दादरी पुलिस को पूर्व डीपीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया है।अदालत के इस आदेश के बाद अब दादरी पुलिस को मामले में आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। व्यापारी विवेक गोयल के अनुसार न्यायालय के आदेश से उन्हें उम्मीद है कि अब लंबे समय से लंबित भुगतान और न्याय दोनों मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।