महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/10/2025): उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने घोषणा की है कि आगामी 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

डीएम मेधा रूपम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में यह तिथि निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में निर्धारित की गई थी, लेकिन शासन स्तर पर विचार-विमर्श के उपरांत इसे सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के अंतर्गत नहीं आएगा। यानी बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर इसका स्वतः प्रभाव नहीं पड़ेगा।

महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिन्हें आदिकवि और रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है, पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।