दीपावली में ग्रीन पटाखों के उपयोग को लेकर क्या बोली सीएम रेखा गुप्ता?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 October 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता( Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्लीवासियों की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए, दिल्ली सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय से यह अनुरोध करेगी कि आगामी दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों (Green Firecrackers) के उपयोग की अनुमति दी जाए। सरकार जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहती है, ताकि लोग अपनी परंपराओं के अनुरूप त्यौहार मना सकें और साथ ही वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव भी न पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पारंपरिक उत्सवों का सम्मान करना है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ बनाना भी है। यदि सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति मिलती है, तो केवल प्रमाणित और अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित ग्रीन पटाखों का ही उपयोग किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा सभी उत्पादों की जांच, प्रमाणन और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार का पर्यावरणीय खतरा उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ वायु मिशन के लक्ष्यों के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय को यह आश्वासन देगी कि दीपावली के दौरान पटाखों के उपयोग से जुड़ी सभी गतिविधियां अदालत के दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप ही होंगी। साथ ही, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को क्षति न पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है “खुशियों से जगमगाती दीपावली, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के साथ।” उन्होंने अपील की कि लोग जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं, पर्यावरण के प्रति सजग रहें और प्रदूषण को कम करने में सरकार के प्रयासों का सहयोग करें। यह निर्णय राजधानी में परंपरा, भावना और पर्यावरणीय संवेदनशीलता के बीच एक संतुलित रास्ता तलाशने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।