बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती पर हवन, रक्तदान और पौधारोपण कर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/10/2025): किसानों के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती सोमवार को पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों व मजदूरों ने गौतमबुद्ध नगर के चपरगढ़ स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों ने भाग लिया। इसके बाद रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और एडीएम (ADM) बच्चू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हवन में आहुति अर्पित कर और पुष्प चढ़ाकर बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में 90 पौधारोपण भी किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण और किसानों की धरती मां से जुड़ाव का प्रतीक बना।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता पवन खटाना ने कहा, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी, जिसके कारण लाखों किसानों को लाभ मिला। आज हम उसी राह पर चलकर किसानों के संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।
जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, राजाराम नंबरदार, रॉबिन नागर, विनोद शर्मा, चिराग बैसला, चाहत राम मास्टर, अनित कसाना, अजीत अधाना, अमित जेंलदार, राजे प्रधान, बेगराज प्रधान, धनीराम मास्टर, सचिन कसाना, शमशाद सैफी, सतपाल, अर्जुन प्रधान, छोटू संजय, सुरेंद्र सिंह नागर, संजीव मोरना, वीरपाल, गजेंद्र गर्ग, ताराचंद, तेज सिंह, लाल यादव, राजू चौहान, बृजपाल सिंह, मनीष सिंह, ऋषि शर्मा, श्याम सिंह, राहुल पंडित, पवन कुमार, इंद्रजीत, सुनील प्रधान, महेश खटाना, सुंदर खटाना, अनिल खटाना, योगेश भाटी, संदीप खटाना, अजीपाल नंबरदार, अजीत गैराठी आदि प्रमुख नाम शामिल रहे।
स्थानीय किसानों ने कहा कि बाबा टिकैत का नाम और उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। उनके संघर्ष और आदर्श किसानों को लगातार प्रेरित करते रहेंगे। जैसा कि किसान नेता सुनील प्रधान ने कहा, जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नाम अमर रहेगा। यह जयंती कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि का अवसर नहीं बल्कि किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश भी लेकर आया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।