NOIDA News (05/10/2025): थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सर्विस रोड के पास अचानक अनियंत्रित हुई टाटा पंच कार सीधे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार में सवार चालक और महिला यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। दोनों को मामूली चोटें आईं और किसी तरह की गंभीर हानि नहीं हुई।
पुलिस ने बताया कि घटना पिलर नंबर-43 के समीप हुई। कार चालक विवेक नयन, पुत्र विकास सिन्हा, जो कि सेक्टर-150, नोएडा के निवासी हैं, अपनी महिला साथी के साथ कार से लौट रहे थे। अचानक वाहन से नियंत्रण खोने पर कार बेकाबू होकर नाले में जा धंसी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
कार को भारी-भरकम हाइड्रा मशीन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए आसपास के मार्ग पर जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को फिर से सामान्य कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड के पास नाले की गहराई और अंधेरे में सड़क की सही स्थिति न दिख पाने के कारण अक्सर वाहन चालक यहां परेशान हो जाते हैं। कई बार पहले भी इस क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोग राहत की सांस ले रहे हैं कि एक बड़ी अनहोनी टल गई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।