New Delhi News (05 October 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को नरेला स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित प्रजापति (कुम्हार) महाकुंभ में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार समाज की सृजनशील शक्ति को सशक्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हार और कारीगर न केवल परंपरा के संवाहक हैं, बल्कि भारत की आत्मा हैं, जिनके हुनर से हमारी संस्कृति जीवित रहती है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार हर कारीगर को शिक्षा, प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने कारीगरों को बाजारों से सीधा जोड़ने और उनके उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मिट्टी से बने उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रशिक्षण शिविर, कौशल केंद्र और ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किए जा रहे हैं, ताकि हर कुम्हार आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सके।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार भी इसी भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर घर और हर बाजार में स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुएं पहुंचें, ताकि हमारे मिट्टी के कलाकारों की मेहनत को सम्मान मिले।राजधानी में स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष मेले और बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा रही है।

प्रजापति समाज के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक राज करण खत्री सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक कुम्हारी कला की झलकियां भी प्रदर्शित की गईं, जहां स्थानीय कलाकारों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल समाज की एकता को मजबूत करते हैं बल्कि देश के लोककला और स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।