मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘ड्राइविंग माय ड्रीम’: बालिकाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (04 अक्टूबर, 2025): महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत शुक्रवार को “ड्राइविंग माय ड्रीम” कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई निठारी कॉलेज में किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर (Self-Reliant) बनाने के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क ड्राइविंग कोर्स (Free Driving Course) और लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर से आर.आई. विनय सिंह एवं उनकी टीम ने छात्राओं को वाहन संचालन के नियम (Driving Rules) और लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया (License Process) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महिला कल्याण विभाग से वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज रिंकी, हब टीम की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी, और जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
इस पहल के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा (Road Safety), आत्मविश्वास और स्वावलंबन का संदेश दिया गया, जिससे वे आने वाले समय में समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।