यमुना घाट पर भव्यता पूर्वक छठ पूजा की तैयारी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04/10/2025): दिल्ली में आगामी छठ पूजा की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने यमुना नदी के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पल्ला से लेकर ओखला तक के विभिन्न घाटों की स्थिति का आकलन किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि “सालों बाद दिल्ली में यमुना किनारे छठ पर्व मनाया जाएगा। सरकार प्रतिबद्ध है कि इस बार दिल्लीवासियों को एक भव्य, स्वच्छ और ऐतिहासिक छठ पूजा का अनुभव मिले।” उन्होंने बताया कि यमुना तट के अलावा शहर के भीतर लगभग 1000 से अधिक छठ घाट बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के लिए दूर न जाना पड़े।
सरकार की विशेष योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस वर्ष छठ व्रतियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम पूजा स्थलों की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर सेफ अप्रोच रोड, रोशनी, सुरक्षा बल और स्वच्छता कर्मियों की विशेष तैनाती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर व्रती को अपने नजदीकी इलाके में छठ पूजा का अवसर मिले और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।”
स्वच्छता और पर्यावरण पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ केवल धार्मिक नहीं बल्कि पर्यावरण और स्वच्छता का पर्व भी है। उन्होंने कहा, “छठ के अर्घ से कभी यमुना गंदी नहीं हो सकती। यह प्रकृति और शुद्धता का पर्व है।” उन्होंने बताया कि सरकार यमुना की सफाई के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है, इंडस्ट्रियल एरिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हरियाणा सरकार से भी प्रदूषण नियंत्रण पर समन्वय किया जा रहा है।

प्रशासनिक तैयारी और समर्पण
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष छठ के आयोजन की समस्त जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि घाट निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सफाई तक हर पहलू की निगरानी की जा रही है। सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं की जरूरतों का ध्यान रखें और समस्याओं के समाधान में तत्पर रहें।
“अब छठ का सम्मान लौटेगा”: कपिल मिश्रा
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा कि “कई सालों से यमुना तट पर छठ पूजा नहीं हो रही थी। पिछली सरकारों ने छठ साधकों और श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान किया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने निर्णय लिया है कि छठ का पर्व भव्य रूप से यमुना मैया के तट पर मनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक अस्मिता के लिए भी गर्व का क्षण होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।