NOIDA News (03/10/2025): फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। सेक्टर 56 निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गाजियाबाद निवासी दो लोगों ने उनसे डुप्लेक्स फ्लैट का सौदा कर एक करोड़ से ज्यादा की राशि वसूली, लेकिन आज तक फ्लैट का स्वामित्व उनके नाम नहीं कराया। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर 58 थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित मयूर गर्ग, निवासी सेक्टर 56 नोएडा ने वर्ष 2011 में गाजियाबाद निवासी सत्यनारायण से सेक्टर 135 स्थित एक डुप्लेक्स फ्लैट का करीब एक करोड़ रुपये में सौदा किया था। यह फ्लैट सत्यनारायण को नोएडा प्राधिकरण से आवंटित हुआ था। सौदे के समय मयूर गर्ग ने अप्रैल और मई 2011 में क्रमशः 25 लाख और पांच लाख रुपये के चेक सत्यनारायण को सौंपे। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राधिकरण में भी बकाया राशि जमा कराई थी।
पीड़ित का आरोप है कि फ्लैट का स्वामित्व अपने नाम कराने के लिए जब उन्होंने सत्यनारायण से संपर्क किया तो आरोपित लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने अतिरिक्त रकम की मांग भी की। जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपित ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित ने मामला कोर्ट में उठाया। कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस ने सत्यनारायण समेत दो लोगों के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।एडीसीपी नोएडा सुस्मित कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पीड़ितों को अक्सर वर्षों तक न्यायालय और पुलिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। यह मामला एक बार फिर प्रॉपर्टी सेक्टर में पारदर्शिता और सख्त निगरानी की जरूरत को उजागर करता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।