Lucknow News (03/10/2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी (Economy) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सबसे अधिक लोकप्रिय हो रही है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले छह महीनों में ही प्रदेशभर से 2.55 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है।
सरकार ने पूरे वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया था, जबकि अब तक ही आवेदन संख्या इस लक्ष्य से कहीं अधिक हो चुकी है। इनमें से 2,08,097 आवेदनों को बैंक तक पहुंचा दिया गया है, जहां से 64,673 युवाओं को स्वीकृति और 63,009 युवाओं को लोन वितरण किया जा चुका है।
जौनपुर ने मारी बाजी
पूरे प्रदेश में जौनपुर जिला सबसे आगे रहा है। यहां जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के अनुसार, जिले को 2,250 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य मिला था, जबकि अब तक 5,999 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,003 युवाओं को लोन वितरित किया जा चुका है।
दूसरे स्थान पर आज़मगढ़, तीसरे पर कौशांबी
आज़मगढ़ जिले में 6 माह के भीतर 5,112 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1,859 युवाओं को लोन वितरित किया गया है।
कौशांबी को 1,700 का लक्ष्य मिला था। जिले में 6,984 आवेदन आए, जिनमें से 1,185 युवाओं को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है।
अंबेडकरनगर, झांसी और अन्य जिलों का भी प्रदर्शन बेहतर
कौशांबी के बाद अंबेडकरनगर ने चौथा और झांसी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं सिद्धार्थनगर, हरदोई और रायबरेली जैसे जिलों ने भी योजना को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (Chief Minister Youth Entrepreneur Development Campaign) न केवल युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा रहा है बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक भी बना रहा है। सीएम योगी की यह पहल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।