नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिखेगा विकास का नया अध्याय: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/10/2025): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन (Inauguration) की तैयारियों को लेकर ज़्यूरिख़ एयरपोर्ट कंपनी और अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की‌। जिसमें विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के “नए भारत” की परिकल्पना को साकार करेगी और एशिया का सबसे बड़ा विमानन हब बनकर उभरेगी।

रोजगार और निवेश की संभावनाएँ

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू होते ही क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश से नए उद्योगों और कारोबारी केंद्रों का विकास होगा। इससे गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था (Economy) को सीधा लाभ पहुंचेगा।

प्रदेश की नई पहचान

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई में यह परियोजना उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान को नई ऊँचाई देगी। एयरपोर्ट के माध्यम से प्रदेश सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और पर्यटन केंद्रों से जुड़ सकेगा। इससे न केवल उद्योग-व्यापार बल्कि स्थानीय किसानों और छोटे कारोबारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

ऐतिहासिक शुभारंभ की तैयारी

साथ ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह दिन जेवर के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा और इससे उत्तर प्रदेश को विकास की नई उड़ान मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।