दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद का दहन, विधायक तेजपाल नागर ने क्या संदेश दिया | श्री धार्मिक रामलीला

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (03/10/2025): ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष का दशहरा महोत्सव अत्यंत भव्यता के साथ मनाया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु और नगरवासी साक्षी बने, जब असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में 60 फीट ऊंचे रावण, 55 फीट ऊंचे कुंभकरण और 50 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता गोस्वामी सुशील जी महाराज के आशीर्वाद और समिति अध्यक्ष आनंद भाटी ने किया, मंचन में भगवान श्रीराम की लीलाओं का ऐसा जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया कि पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजयदशमी हमें यह सिखाती है कि चाहे असत्य और अधर्म कितना भी बलशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध मानव जीवन को यह प्रेरणा देता है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म का अंत निश्चित है, जबकि सद्गुण, त्याग और आदर्श जीवन की सदा विजय होती है।

विधायक ने आगे आह्वान किया कि इस पर्व पर हम सभी को अपने जीवन से अहंकार, लोभ, ईर्ष्या और बुराइयों का दहन करने का संकल्प लेना चाहिए तथा राष्ट्र और समाज में सकारात्मकता, सेवा और सत्य की भावना को स्थापित करना चाहिए।

 

अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि दशहरा केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। आज का यह भव्य आयोजन नगरवासियों को हमारी परंपराओं से जोड़े रखने का कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी, संरक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। वहीं समिति के महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मंचन का समापन गगनभेदी “जय श्रीराम” के नारों के बीच हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह से भर दिया। यह दशहरा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश लेकर आया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।