धूं कर जला रावण हुईं बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय । साइट-4 श्रीरामलीला

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/10/2025): श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। लीला मंचन से पूर्व गांधी जयन्ती के शुभ अवशर ऑपरेशन सिन्दूर पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर ग्राउंड में उपस्थित हजारो की तादात में दर्शको ने भारत माता के नारे लगाने शुरू कर दिए, साइट 4 रामलीला ग्राउंड भारत माता की जय जय श्री राम के नारो से गूंज उठा‌।

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसीईओ प्रेरणा सिंह, यमुना प्राधिकरण ओएसडी शैलेंद्र सिंह भाटिया ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ऑपरेशन सिन्दूर से आज का कार्यकम शुरू हुआ उसके बाद रामलीला प्रारम्भ हुई।

 

महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि रामलीला में मेघनाथ युद्ध लड़ने जाता है, वह लक्ष्मण से जीत नहीं पाता और समझ जाता है। ये वास्तव में भगवान हैं तो वह रावण को समझाने जाता है कि आप सीता को लौटा दें अन्यथा राक्षस जाति का विनाश निश्चित है, लेकिन रावण फिर भी नहीं मानता और फिर मेघनाथ लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण अपने मित्र अहि रावण को बुलाता है, अहि रावण विभीषण का वेश बनाकर राम लक्ष्मण को चुरा कर पाताल लोक ले जाता है। तब हनुमान अहि रावण का वध करके राम लक्ष्मण को ले आते हैं।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया रावण युद्ध लड़ने जाता है और प्रभु श्री राम के हाथों मारा जाता है, और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। अंत में कुम्भकर्ण मेघनाथ और रावण के पुतले दहन किये जाते हैं इसके बाद रंगीन आतिश बाजी होती है।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि 3 अक्टूबर को भरत मिलाप की सुन्दर लीला का मंचन होगा, यह बहुत ही भव्य कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, के के शर्मा, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, गिरीश जिन्दल, अनुज उपाध्याय, कमल सिंह आर्य, श्यामवीर भाटी, श्री चन्द भाटी, मनोज यादव, सुभाष चन्देल, गजेंद्र चौधरी, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, अतुल जैन, अंकुर गर्ग, मोनो गर्ग दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, विशाल जैन, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोश मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।