नई दिल्ली (2 जनवरी 2025): प्रसिद्ध कवि और समाजसेवी डॉ. कुमार विश्वास ने वामपंथी विचारधारा से जुड़े बॉलीवुड कलाकारों पर तीखा प्रहार करते हुए एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में एक कवि सम्मेलन के दौरान दिए गए उनके बयान ने न केवल मीडिया बल्कि आम जनता का भी ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने वामपंथी विचारधारा वाले कुछ बॉलीवुड सितारों को निशाने पर लेते हुए कहा, “अब भारत में यह नहीं चलेगा कि आप हमसे टिकट खरीदने को कहें, हम आपकी फिल्में देखें, उन्हें हिट करें, और आपके चेहरे को फेमस बनाएं। आप अमीर बनें और फिर अपने बच्चों के नाम उन बलात्कारी आक्रमणकारियों के नाम पर रखें जिन्होंने हमारे देश को लूटा और अपमानित किया। क्या भारत में आपको कोई और नाम नहीं मिला?”
उन्होंने आगे कहा, “जागा हुआ भारत अब इस प्रकार की सोच को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस नाम के साथ आप अपने बच्चों को न तो अभिनेता बना पाएंगे और न ही उन्हें किसी फिल्म का खलनायक बनने देंगे। यह नया भारत है और यह बदल कर रहेगा।”
कुमार विश्वास के इस बयान को सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नामकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी से स्पष्ट है कि यह बयान उन्हीं पर केंद्रित था।
यह बयान उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही कुमार विश्वास ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। अब उनके इस नए बयान ने एक बार फिर चर्चा को जन्म दे दिया है।
डॉ. कुमार विश्वास का यह बयान उन लोगों के प्रति गहरी नाराजगी को दर्शाता है जो भारतीय संस्कृति और इतिहास की उपेक्षा कर बाहरी आक्रमणकारियों के नामों को महत्व देते हैं। उनके शब्दों ने आम जनता के बीच एक नई बहस छेड़ दी है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भारतीय समाज अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को लेकर कितना सजग है।
कवि कुमार विश्वास के इन तीखे शब्दों ने बॉलीवुड और वामपंथी विचारधारा के बीच चल रहे विवाद को और गहरा कर दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।