राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का ऐलान, मनु भाकर और डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 जनवरी 2025): खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी। इस वर्ष देश के चार प्रमुख खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश शामिल हैं। इन पुरस्कारों का वितरण 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा।

खेल रत्न विजेताओं की सूची

मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, पुरस्कारों का चयन समिति की सिफारिशों और सरकार की जांच के बाद किया गया है।

खिलाड़ियों की उपलब्धियां

22 वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक हासिल किया। 18 वर्षीय डी गुकेश विश्व शतरंज चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक के सूत्रधार रहे। वहीं, पैरालंपियन प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

अर्जुन पुरस्कार और अन्य सम्मान

खेल रत्न के अलावा, 34 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। बेहतर कोचिंग के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम कैटेगरी में शामिल किया गया है।

विश्वविद्यालय और संस्थानों को पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को दिया जाएगा। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल विजेता के तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी से नवाजा जाएगा, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी क्रमशः फर्स्ट और सेकेंड रनरअप रहे।

खेल रत्न पुरस्कार 2024

1. डी गुकेश – शतरंज
2. हरमनप्रीत सिंह – हॉकी
3. प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स
4. मनु भाकर – शूटिंग

अर्जुन पुरस्कार 2024

1. ज्योति याराजी – एथलेटिक्स
2. अन्नू रानी – एथलेटिक्स
3. नीतू – मुक्केबाजी
4. स्वीटी – मुक्केबाजी
5. वंतिका अग्रवाल – शतरंज
6. सलीमा टेटे – हॉकी
7. अभिषेक – हॉकी
8. संजय – हॉकी
9. जरमनप्रीत सिंह – हॉकी
10. सुखजीत सिंह – हॉकी
11. राकेश कुमार – पैरा-आर्चरी
12. प्रीति पाल – पैरा एथलेटिक्स
13. जीवनजी दीप्ति – पैरा एथलेटिक्स
14. अजीत सिंह – पैरा एथलेटिक्स
15. सचिन सरजेराव खिलारी – पैरा एथलेटिक्स
16. धर्मबीर – पैरा एथलेटिक्स
17. प्रणव सूरमा – पैरा एथलेटिक्स
18. एच होकातो सेमा – पैरा एथलेटिक्स
19. सिमरन जी – पैरा एथलेटिक्स
20. नवदीप – पैरा एथलेटिक्स
21. नितेश कुमार – पैरा-बैडमिंटन
22. थुलासिमथी मुरुगेसन – पैरा-बैडमिंटन
23. नित्या श्री सुमति सिवन – पैरा-बैडमिंटन
24. मनीषा रामदास – पैरा-बैडमिंटन
25. कपिल परमार – पैरा-जूडो
26. मोना अग्रवाल – पैरा-शूटिंग
27. रूबीना फ्रांसिस – पैरा-शूटिंग
28. स्वप्निल सुरेश कुसले – शूटिंग
29. सरबजोत सिंह – शूटिंग
30. अभय सिंह – स्क्वाश
31. साजन प्रकाश – स्विमिंग
32. अमन – रेसलिंग

 

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)

1. सुचा सिंह – एथलेटिक्स
2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर – पैरा तैराक

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार (2024)

नियमित वर्ग

1. सुभाष राणा – पैरा निशानेबाजी
2. दीपाली देशपांडे – निशानेबाजी
3. संदीप सांगवान – हॉकी

लाइफटाइम वर्ग

4. एस मुरलीधरन – बैडमिंटन
5. अरमांडो एगनेलो कोलाको – फुटबॉल

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी

ओवरऑल विजेता: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

प्रथम उपविजेता: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

द्वितीय उपविजेता: अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (2024)

विजेता: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।