अंगद की अडिग चुनौती, मेघनाद-कुंभकरण का वध देख झूमे दर्शक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (02 अक्टूबर 2025): नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन वीरता और धर्म की अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद, एडीएम एलआर बच्चू सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित शुक्ला और स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रथम दृश्य में अंगद की रावण को चुनौती ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जब अंगद ने अपना पैर रोप दिया और रावण सहित पूरी सभा उसे हिलाने में असमर्थ रही, तब पूरा मैदान जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद युद्धभूमि में रावणपुत्र मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति प्रहार किया जिससे वे मूर्छित हो गए। हनुमान द्वारा संजीवनी लाने का दृश्य दर्शकों में उत्साह भर गया।

मूर्छा खुलने के बाद लक्ष्मण ने मेघनाद वध का संकल्प लिया। श्रीराम ने उन्हें विशेष सावधानी का संदेश देते हुए कहा कि मेघनाद का मस्तक भूमि पर न गिरे। लक्ष्मण ने बाणों से उसका वध कर यह शर्त पूर्ण की। तत्पश्चात सुलोचना का अपने पति के मस्तक को लेने का भावपूर्ण दृश्य दर्शकों की आंखें नम कर गया।

इसके आगे रावण ने कुंभकरण को जगाया जिसने रणभूमि में भारी विध्वंस मचाया, लेकिन भगवान श्रीराम के बाणों के सामने उसका पराक्रम टिक न सका और अंततः उसका वध हुआ।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आज 2 अक्टूबर को अहिरावण वध, श्रीराम-रावण युद्ध और दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।