National News (02/10/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि लव-जिहाद, धर्मांतरण और गो-तस्करी जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति समाज को सतर्क रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियों का संज्ञान मिलता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन इन मामलों पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आवश्यक “उपचार और व्यवस्था” राज्य सरकार स्वयं करेगी, लेकिन समाज का सहयोग और समय पर दी गई सूचना इन गतिविधियों को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि राज्य और राष्ट्र की सुरक्षा में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी बिना विलंब प्रशासन तक पहुंचाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।