गौतमबुद्ध नगर में अवैध कब्जे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 72 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (2 जनवरी 2024): गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउसों पर बुलडोजर चलाया। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की 72 बीघा सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

प्रशासन के मुताबिक, सिकंदरपुर डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से फार्महाउस बनाए गए थे। भूमाफियाओं ने यहां 72 बीघा जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। गुरुवार सुबह सदर एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया।

कार्रवाई के दौरान ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र की पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही। प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। फार्महाउसों को ध्वस्त करने के बाद पूरी 72 बीघा जमीन को खाली कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रशासन का कहना है कि डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक टीम मौके से वापस लौट गई। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।