“बीजेपी का किसानों पर बोलना दाऊद के अहिंसा प्रवचन जैसा”, सीएम आतिशी ने कृषि मंत्री के चिट्ठी पर किया पलटवार
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (02 जनवरी, 2025): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर बात करने का बीजेपी को कोई अधिकार नहीं है। आतिशी ने कहा, “बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसा ही है, जैसे दाऊद इब्राहिम का अहिंसा पर प्रवचन देना।”
सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के राज में किसानों की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं है। आतिशी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सलाह दी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहें कि वह किसानों के साथ संवाद करें।
आतिशी ने कहा, “बीजेपी राज में किसानों पर गोलियां और लाठियां चलाई गईं। इतना अत्याचार किसानों पर किसी और सरकार ने नहीं किया। बीजेपी को किसानों के साथ राजनीति करना बंद करना चाहिए।”
उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी को “राजनीतिक ड्रामा” बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करती रही है और केंद्र सरकार को किसानों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।