दिवाली से ठीक पहले किसानों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01/10/2025): केंद्र सरकार ने 2026-27 के विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें उचित दाम दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है।

कुसुम और मसूर में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

घोषणा के अनुसार कुसुम के एमएसपी में सबसे अधिक ₹600 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं मसूर के लिए ₹300, चने के लिए ₹225 और रेपसीड व सरसों के लिए ₹250 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी तय की गई है। इसके अलावा जौ के एमएसपी में ₹170 और गेहूँ में ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

नई दरें और लागत पर मार्जिन

नए एमएसपी के अनुसार गेहूँ का समर्थन मूल्य अब ₹2585 प्रति क्विंटल, जौ का ₹2150, चना का ₹5875 और मसूर का ₹7000 कर दिया गया है। वहीं रेपसीड और सरसों का नया एमएसपी ₹6200 और कुसुम का ₹6540 प्रति क्विंटल होगा। इन फसलों पर किसानों को लागत के मुकाबले 50 से लेकर 109 प्रतिशत तक का मार्जिन मिलेगा।

किसानों की आय और सुरक्षा में मदद

सरकार ने कहा कि रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि किसानों को उत्पादन लागत पर बेहतर लाभांश दिलाने में मदद करेगी। विशेष रूप से कुसुम और मसूर जैसी फसलों में वृद्धि से किसानों को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।