ऑपरेशन क्लीन- 2: Noida Police ने जब्त वाहनों की कराई नीलामी, कितने लाख तक लगी बोली?
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (30/09/2025): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ऑपरेशन क्लीन-2 (Operation Clean-2) अभियान के तहत थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा सोमवार को 399 वाहनों की नीलामी (Auction) की गई। न्यायालय (Court) से आदेश प्राप्त होने के बाद यह कार्यवाही डीसीपी नोएडा और एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
नीलामी में 102 वाहन एमवी एक्ट (MV Act) के तहत सीज, 21 वाहन आबकारी अधिनियम (Excise Act), 240 माल मुकदमाती वाहन और 36 लावारिस वाहन शामिल रहे। इनमें 4 ट्रक, 41 चारपहिया, 16 तीनपहिया और 338 दोपहिया वाहन शामिल थे।
इस प्रक्रिया में परिवहन विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा वाहनों का मूल्यांकन कराया गया। नीलामी में कुल 32 प्रतिभागियों (Participants) ने हिस्सा लिया, जिनमें सबसे ऊँची बोली प्रदीप द्वारा ₹21 लाख 55 हजार की लगाई गई।

इस मौके पर एसीपी द्वितीय नोएडा, थाना प्रभारी सेक्टर-58 सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।