ग्रेटर नोएडा (2 जनवरी 2024): जेवर कस्बे में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान मंदिर में रखी कई मूर्तियां और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय मंदिर से धुआं उठता देखा गया। मंदिर के पुजारी ने तुरंत स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी। आग तेजी से फैलने के कारण मंदिर में रखा सारा सामान चपेट में आ गया। दमकल विभाग को सूचित किया गया, और टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मंदिर में आग लगने के बावजूद आसपास के रिहायशी इलाकों को सुरक्षित रखा गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग रिहायशी क्षेत्रों तक नहीं फैल सकी।
घटना के बाद मंदिर के पुजारी ने प्रशासन और स्थानीय लोगों से मंदिर के पुनर्निर्माण और नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता की अपील की है। पुजारी ने कहा कि आग से मंदिर को भारी नुकसान हुआ है और इसे पुनः संवारने के लिए मदद की आवश्यकता है।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।