UPITS 2025: ‘Treasure Hunt’ स्टॉल ने खींचा लोगों का ध्यान, एशियन हैंडीक्राफ्ट्स को मिली सराहना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (28/09/2025) : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2025 का आज चौथा दिन है। इस मेले में देशभर के उद्यमियों और ब्रांड्स ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर अपने प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी की है। इसी कड़ी में Treasure Hunt नामक स्टॉल ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा। इस स्टॉल पर घर की सजावट, वास्तु उत्पाद और गिफ्ट आइटम्स की आकर्षक रेंज देखने को मिली।
स्टॉल की ओनर संगीता मल्होत्रा ने Ten News से बातचीत में बताया कि उनकी कंपनी का नाम एशियन हैंडीक्राफ्ट्स है और यह एक घरेलू ब्रांड है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले यह स्टॉल लगाना उनके लिए खास अवसर है, क्योंकि उनके उत्पादों की मांग न केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में है बल्कि अब भारतीय ग्राहकों के बीच भी तेजी से बढ़ रही है।
संगीता मल्होत्रा ने बताया कि उनकी चीजों को यहां आए लोगों ने बेहद सराहा और कई विज़िटर्स ने उनके प्रोडक्ट्स खरीदने के साथ-साथ संपर्क नंबर भी मांगा। खासतौर पर उत्तर प्रदेश से आए ग्राहकों ने उनके हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और डिज़ाइन की जमकर तारीफ की।
कस्टमर्स से हुई बातचीत में भी यह साफ झलका कि एशियन हैंडीक्राफ्ट्स के उत्पाद घर की सजावट और उपहार के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।
कुल मिलाकर, UP International Trade Show 2025 में Treasure Hunt स्टॉल ने न सिर्फ अपने आकर्षक कलेक्शन से लोगों को प्रभावित किया, बल्कि भारतीय बाजार में एशियन हैंडीक्राफ्ट्स की मजबूत उपस्थिति का भी परिचय दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।