दिल्ली भाजपा कार्यालय का कल होगा उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (28 सितम्बर 2025): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को पत्रकार सम्मेलन में बताया कि कल सोमवार, 29 सितम्बर को नवरात्र की सप्तमी के शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पल संगठन के लिए ऐतिहासिक होगा। भाजपा की स्थापना के बाद पार्टी का पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला था, इसके बाद कुछ समय रकाबगंज रोड पर रहा और लगभग 35 वर्षों तक 14, पंडित पंत मार्ग से संचालित होने के बाद अब पार्टी का अपना भव्य कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर तैयार हुआ है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए याद दिलाया कि 9 जून 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यालय का भूमि पूजन किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की दूरदर्शी योजना के अंतर्गत पूरे देश की हर राजधानी और जिले में भाजपा के निजी कार्यालय बनाने का संकल्प लिया गया था। उसी दिशा में दिल्ली प्रदेश कार्यालय से जुड़ा वर्षों पुराना भूमि विवाद समाप्त हुआ और कार्यालय निर्माण संभव हो सका। आज दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने निजी कार्यालय हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन, वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने इसे संघर्षपूर्ण लेकिन गौरवशाली यात्रा बताया।

इस अवसर के साक्षी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद तथा हजारों कार्यकर्ता रहेंगे। पत्रकार सम्मेलन का संचालन प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया, जिसमें प्रदेश महामंत्री कमलजीत सहरावत एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।