UPITS 2025: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा | परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/09/2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में परिवहन विभाग ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। नवनियुक्त परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, किंजल सिंह ने विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया, जहां ड्राइविंग सिम्युलेटर (Driving Simulator) विजिटर्स के लिए खास आकर्षण रहा। विभाग ने फेसलेस सेवाओं (Faceless Services) की जानकारी और सड़क सुरक्षा (Road Safety) से जुड़े वीडियो बड़े LED स्क्रीन पर प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया।

परिवहन विभाग ने 2000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) का प्रदर्शन किया और बताया कि यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और अधिकतम 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। यह पूरे भारत में सबसे बड़ी प्रोत्साहन योजना है। 13 अक्टूबर 2025 से यह लाभ केवल उत्तर प्रदेश में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री के प्रस्थान के बाद किंजल सिंह ने नोएडा स्थित आरवीएसएफ वाहन स्क्रैप सेंटर और टोयोटा-मारुति यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्क्रैप यार्ड की क्षमता, सुरक्षा और प्रदूषण मानकों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने नोएडा में मान्यता प्राप्त अक्रेडिटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को देखा और विशेष निर्देश दिए कि महिला और बुजुर्ग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय व सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने केंद्र प्रभारी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी अभ्यर्थियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।