ग्रेटर कैलाश में पार्किंग के लिए नो टेंशन!, सीएम ने दी बड़ी सौगात

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश एम-ब्लॉक मार्केट में दिल्ली नगर निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक ऑटोमेटेड मल्टीलेवल शटल टाइप पार्किंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक पार्किंग प्रणाली से ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी कमी आएगी और नागरिकों को सुरक्षित व व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इससे राजधानी का यातायात और अधिक सुचारू व सुविधाजनक बन सकेगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनता को समर्पण

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनता को समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि नागरिकों को ऐसी आधुनिक सुविधाएं मिलें जो उनके रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाए और यातायात प्रबंधन को और बेहतर करे।

फंड की कमी नहीं होने देंगे: मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए कभी भी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शटल और पज़ल पार्किंग जैसी परियोजनाएं न केवल पार्किंग संकट का स्थायी समाधान देंगी बल्कि दिल्ली को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

अन्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इक़बाल सिंह और विधायक शिखा राय समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय मार्केट एसोसिएशन और नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।