UPITS 2025: दूसरे दिन 91,200 आगंतुक, 120 MOU साइन और क्या क्या रहा खास?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/09/2025): यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) के तीसरे संस्करण के दूसरे दिन व्यापार और निवेश का नया इतिहास रचा गया। शुक्रवार को प्रदर्शनी में कुल 91,200 आगंतुक पहुंचे, जिनमें से 67,000 B2C विजिटर्स और शेष B2B प्रतिनिधि शामिल रहे।

दिन का प्रमुख आकर्षण भारत-रूस बिजनेस डायलॉग रहा, जिसमें रूस के उद्योग जगत के दिग्गजों समेत 84 रूसी कंपनियों और करीब 30 भारतीय कंपनियों के बीच संवाद हुआ। MSME विभाग के सत्र से दिन की शुरुआत हुई, जिसमें भारत सरकार के मंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद रहे। वहीं, दिन का समापन बीमा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 187 B2B मीटिंग्स हुईं और 120 MOU साइन किए गए, जिससे 5.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक सौदों (business deals) का अनुमान लगाया जा रहा है। इस अवसर पर एनसीआर के लगभग 1500 छात्र भी मौजूद रहे और स्टॉल्स का अवलोकन कर उद्यमिता की समझ विकसित की।

उत्तर प्रदेश के MSME मंत्री राकेश सचान ने कहा कि नवरात्रि (Navratri) और हाल ही में हुए GST रिफॉर्म्स का असर ट्रेड शो में साफ नजर आ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन न केवल प्रदेश के उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान दिलाएगा बल्कि निवेश और व्यापार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि तीसरे संस्करण का दूसरा दिन पूरी तरह सफल रहा और 29 सितंबर तक यह आयोजन अपार सफलता दर्ज करेगा। इस दौरान लगातार बिजनेस इन्क्वायरी आ रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।।

इस दौरान इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के आयोजन एवं इंडिया एक्सपो मार्ट की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।