ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में दुर्गा प्रतिमा का भव्य आगमन, रजत जयंती दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/09/2025): शहर के सेक्टर पाई-1 स्थित ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी प्रांगण गुरुवार को भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जब माँ दुर्गा की प्रतिमा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। इसी के साथ पाँच दिवसीय रजत जयंती दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई।

सुबह से ही श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में कालीबाड़ी पहुँचे और मंत्रोच्चारण, आरती और विशेष पूजा-पाठ के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत स्वागत किया गया। इसके बाद शहर की सड़कों पर रंग-बिरंगा शोभायात्रा निकाली गई, जहाँ भक्ति गीतों और ढाक की धुनों ने पूरे माहौल को उत्सवी और आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

समिति की ओर से इस वर्ष समारोह को और अधिक भव्य बनाने की तैयारियाँ की गई हैं। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति के महासचिव देबाकी घोषाल ने जानकारी दी कि, इस बार पंडाल की संरचना बंगाली मंदिर वास्तुकला पर आधारित है। साथ ही पश्चिम बंगाल के चंदननगर से आए कारीगरों द्वारा पारंपरिक प्रकाश सज्जा (इल्यूमिनेशन) लगाई गई है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।

इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशेष भोग प्रसाद की व्यवस्था होगी। बच्चों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए आनंद मेला तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक और कालीबाड़ी समिति की सदस्य रिया पाठक ने कहा, माँ दुर्गा का आगमन हमारे लिए आस्था और उत्सव का संगम है। इस बार रजत जयंती समारोह होने के कारण हमें अधिक उत्साह और भागीदारी की उम्मीद है।

मूर्ति के आगमन के साथ ही पूरे शहर में दुर्गोत्सव की तैयारियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग कालीबाड़ी पहुँच रहे हैं। इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। भक्तों और नागरिकों में इस रजत जयंती उत्सव को लेकर विशेष उमंग और उत्साह देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।