ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला के दूसरे दिन नारद मोह लीला का भव्य मंचन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/09/2025): श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भगवान राम की भव्य लीला मंचन का दूसरा दिन आध्यात्मिक रंगों से सराबोर रहा। परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज के निर्देशन तथा अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में मंचन हुआ।

अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि दूसरे दिन की मुख्य प्रस्तुति नारद मोह लीला रही। इसमें दर्शाया गया कि तप के गर्व से अभिभूत नारद ऋषि के अहंकार को तोड़ने के लिए स्वयं कामदेव और अप्सराओं ने प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अंततः कामदेव को भी परास्त होना पड़ा, जिससे नारद ऋषि का अभिमान और प्रबल हो गया। अहंकार के प्रभाव में उन्होंने न तो शिव और न ही ब्रह्मा की बात मानी और सीधा विष्णु के पास जाकर अपना वृतांत सुनाया।

कथानक में दिखाया गया कि भक्त के अहंकार को समाप्त करने के लिए विष्णु ने अपनी अद्भुत माया रचकर नारद को शिक्षा दी। दृश्य में यह भी दिखाया गया कि क्रोधित होकर नारद ने विष्णु को श्राप दे दिया। यह प्रसंग श्रीराम के अवतार से गहराई से जुड़ा हुआ है और दर्शकों को जीवन में विनम्रता का महत्व समझाने वाला रहा। इस दौरान आकर्षक झांकियों और सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अतिरिक्त देव–असुर संग्राम का दृश्य भी मंचित किया गया, जो अत्यंत मनोहारी रहा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा और DDRWA के अध्यक्ष एन.पी. सिंह उपस्थित रहे। मंच पर संस्थापक, संरक्षक, पदाधिकारी और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धार्मिक रामलीला कमेटी के संस्थापक राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैन पाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे। दूसरे दिन की लीला ने न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया बल्कि सामाजिक जीवन के लिए भी गहरा संदेश दिया। दर्शकों ने इसे जीवन की बड़ी सीख बताते हुए इसकी सराहना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।