UPITS 2025: यूपी के प्रोडक्ट्स को वैश्विक पहचान दिलाने को तैयार योगी सरकार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (25/09/2025): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) के तृतीय संस्करण का आज यानी 25 सितंबर से शुभारंभ हो रहा है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शक्ति एवं शिल्प कला को वैश्विक मंच प्रदान करने वाली इस विश्व स्तरीय आयोजन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी का स्वागत संदेश

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश लगातार वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘नया उत्तर प्रदेश’ अपने प्रोडक्ट, पोटेंशियल, इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। योगी ने विश्वास जताया कि यह आयोजन उद्यमिता को नई गति देगा और प्रदेश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प को गति देगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो आईटी से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर तक भारत की ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही यह छोटे कारोबारियों और निर्यातकों को नए अवसरों के द्वार खोलेगा, जिससे वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी और मजबूत होगी।

वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की पहचान

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 3.0 को प्रदेश की नई आर्थिक छलांग के रूप में देखा जा रहा है। यहां MSME, स्टार्टअप्स, हस्तशिल्प, एग्रो-बिजनेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर तक के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इस आयोजन से न केवल निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के विज़न को भी मजबूती मिलेगी। ग्रेटर नोएडा एक बार फिर वैश्विक व्यापार जगत का आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।