UPITS में पहली बार समाज कल्याण विभाग की भागीदारी, दिखेगा समावेशी विकास का विज़न
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/09/2025): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितम्बर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) में इस बार समाज कल्याण विभाग भी पहली बार भाग ले रहा है। विभागीय स्टाल पर समावेशी विकास (Inclusive Development) और विकसित भारत (Developed India) की परिकल्पना की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि इस आयोजन के लिए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 20 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं। ये छात्र पारंपरिक परिधानों (Traditional Attire) में भाग लेकर भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगे।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उन उद्यमियों को भी शो में आमंत्रित किया गया है, जिन्हें उद्यम स्थापित करने में समाज कल्याण विभाग से सहयोग मिला है। मंत्री असीम अरुण ने तैयारियों को लेकर बैठक की और कहा कि यह भागीदारी न सिर्फ विभाग की उपलब्धियों को दर्शाएगी बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को भी मज़बूत करेगी।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग का स्टाल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता की वास्तविक तस्वीर देखने को मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।