लेह में बवाल: प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर फूंका

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Ladakh (24/09/2025): लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा की मांग पर चल रहा आंदोलन बुधवार को हिंसक हो गया। लेह की सड़कों पर छात्रों और पुलिस के बीच टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने CRPF की एक गाड़ी और बीजेपी ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। जवाब में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़का गुस्सा

छात्र संगठनों के नेतृत्व में हो रहे बंद के दौरान जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो टकराव और बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठियां बरसाने के बाद भीड़ उग्र हो गई और कई जगहों पर पथराव भी हुआ। इस घटना के बाद लेह के कई इलाकों में तनाव फैल गया है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

लद्दाखियों की मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं इसमें पहली, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। दूसरी, छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा दी जाए। तीसरी, कारगिल और लेह के लिए अलग लोकसभा सीट बनाई जाए। चौथी, सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने उनके साथ किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ नाराज़गी

लद्दाख के लोग कई दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र ने लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाने के बाद स्थानीय लोगों के अधिकारों और संसाधनों की अनदेखी की है। बीजेपी ऑफिस में आगजनी और CRPF की गाड़ी जलाए जाने के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि आंदोलनकारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।