UPITS 2025: वैश्विक मंच पर चमकेगा यूपी का व्यापार | नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मंत्री, यूपी सरकार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24 September 2025): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (Uttar Pradesh International Trade Show) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम गणमान्य अतिथि इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की व्यापारिक ताकत और परंपरागत शिल्प को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने बताया कि जहां पहले उत्तर प्रदेश को लोग “उल्टा प्रदेश” कहकर मजाक उड़ाते थे, वहीं आज प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि के कारण निवेश और उद्योग का गढ़ बन चुका है।

मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश की छवि बदली है। पहले यहां माफियाओं का राज था, जबकि अब कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाने का माध्यम है। गांव-गांव, गली-मोहल्ले के शिल्पकारों और हुनरमंदों को यहां वैश्विक मंच पर अपनी कला और कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

ट्रेड शो में देश की बड़ी कंपनियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की मल्टीनेशनल कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं। रूस इस बार का कंट्री पार्टनर है और वहां की 29 प्रमुख कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाएंगी। नंदी ने कहा कि इस आयोजन में पिछले वर्षों की तुलना में दोगुना निवेश आने की संभावना है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रथम और द्वितीय संस्करण की सफलता के बाद यह तृतीय संस्करण एक नया इतिहास रचेगा।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो न केवल निवेश को आकर्षित करेगा बल्कि प्रदेश को “उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश” बनाने की दिशा में यह आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।