विश्व खाद्य भारत 2025 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी , जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23 September 2025): आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले विश्व खाद्य भारत 2025 का चौथा संस्करण इस बार और भी भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित यह वैश्विक आयोजन 25 से 28 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा।

इस आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को शाम 6 बजे करेंगे। उद्घाटन सत्र में रूस के उप-प्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जानकारी दी कि यह आयोजन केवल एक व्यापार मेला नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को खाद्य नवाचार, निवेश और स्थिरता का वैश्विक हब बनाने का परिवर्तनकारी मंच है। यह भारत को “विश्व के खाद्य भंडार” के रूप में मजबूत करेगा और भविष्य के लिए तैयार सतत और समावेशी खाद्य प्रणाली की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।

प्रमुख आकर्षण

साझेदार देश: न्यूजीलैंड और सऊदी अरब

फोकस देश: जापान, रूस, यूएई और वियतनाम

भागीदारी: 1700+ प्रदर्शक, 500+ अंतर्राष्ट्रीय खरीदार और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

ज्ञान सत्र: 45+ चर्चाएं, राज्य और देश-विशिष्ट सम्मेलन, सीएक्सओ गोलमेज बैठकें

समानांतर कार्यक्रम

तीसरा वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन (FSSAI) – वैश्विक खाद्य सुरक्षा मानकों के सामंजस्य पर केंद्रित

24वां भारत अंतर्राष्ट्रीय सीफूड शो (SEAI) – भारत की सीफूड निर्यात क्षमता को प्रदर्शित करेगा

रिवर्स क्रेता-विक्रेता मीट (APEDA) – 1000+ अंतर्राष्ट्रीय क्रेताओं की भागीदारी

विशेष प्रदर्शनियां – राज्य मंडप, अंतर्राष्ट्रीय मंडप, पालतू आहार, प्रौद्योगिकी और स्टार्ट-अप नवाचार

इस वर्ष के पांच स्तंभ

1. स्थिरता और नेट ज़ीरो खाद्य प्रसंस्करण

2. भारत एक वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में

3. खाद्य उत्पाद एवं पैकेजिंग प्रौद्योगिकी में नवाचार

4. पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भोजन

5. पशुधन और समुद्री उत्पादों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति

 

इसके साथ ही, मंत्री चिराग पासवान ने “खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न अवधारणाओं पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न” नामक प्रकाशन भी जारी किया, जिसका उद्देश्य प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और उपभोक्ताओं को विज्ञान-आधारित सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, एमएसएमई मंत्रालय, एपीडा, एमपीडा और विभिन्न कमोडिटी बोर्डों के सहयोग की सराहना की।

विश्व खाद्य भारत 2025 न केवल भारत की खाद्य प्रसंस्करण यात्रा को दुनिया के सामने रखेगा, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और निवेश के नए अवसरों को भी गति देगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।