“शास्त्रों में राधा का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं, वे भक्ति की पराकाष्ठा की प्रतीक हैं” – गोस्वामी सुशील जी महाराज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (23 September 2025): राधा के शास्त्रीय उल्लेख को लेकर उठे विवाद पर धार्मिक जगत में नई बहस तेज हो गई है। विद्वानों और इतिहासकारों का कहना है कि वेद, उपनिषद और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में राधा का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है। केवल ब्रह्मवैवर्त पुराण तथा बाद के साहित्य में उनका उल्लेख मिलता है। हालांकि मध्यकालीन संत कवियों – जयदेव, सूरदास और मीरा – की रचनाओं ने राधा को कृष्ण भक्ति का सर्वोच्च प्रतीक स्थापित किया।

इसी विषय पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष गोस्वामी सुशील जी महाराज ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि , राधा एक आइडियोलॉजी हैं, न कि ऐतिहासिक या मानव स्वरूप में वर्णित कोई पात्र। शास्त्रों और वेदों में कहीं भी राधा का मनुष्य रूप में उल्लेख नहीं मिलता। राधा को केवल कृष्ण से जुड़े भाव और भक्ति की सर्वोच्च अवस्था के रूप में देखा गया है।

राधा का प्रतीकात्मक स्वरूप

गोस्वामी जी के अनुसार, धर्म में पूजा का मूल उद्देश्य निराकार को साकार रूप देना है, ताकि साधक भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। इसी क्रम में राधा रानी के मंदिर बने, जिनमें उन्हें मूर्ति स्वरूप में पूजित किया जाने लगा। उन्होंने कहा, जैसे निराकार परमात्मा को मूर्त रूप देकर पूजने की परंपरा है, वैसे ही कृष्ण के साक्षात रूप के साथ राधा को जोड़ा गया। इसीलिए राधा रानी का स्थान हर मंदिर और भक्ति परंपरा में सर्वोच्च माना गया। वे प्रेम और भक्ति की प्रतिमूर्ति हैं।

विवाद और दृष्टिकोण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो में स्वामी सच्चिदानंद ने दावा किया था कि राधा का उल्लेख केवल बाद के ग्रंथों में मिलता है, जबकि वैदिक व पौराणिक ग्रंथों में उनका प्रत्यक्ष नाम अनुपस्थित है। इतिहासकार भी इस बात से सहमत हैं कि राधा का महत्व ऐतिहासिक तथ्य के बजाय भक्ति आंदोलन और साहित्यिक परंपरा से जुड़ा है। विशेषज्ञों का मत है कि राधा को इतिहास के संदर्भ में देखना उचित नहीं, बल्कि उन्हें भक्ति की सर्वोच्च अभिव्यक्ति के रूप में स्वीकार करना चाहिए। यहां कृष्ण परमात्मा के प्रतीक हैं और राधा भक्ति व समर्पण की पराकाष्ठा की प्रतीक हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।