श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा “श्री राम शरणम्” कार्यक्रम में गूंजे जय श्रीराम के उद्घोष
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/09/2025): श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “श्री राम शरणम्” ने इस वर्ष शहरवासियों को एक नई आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि इसमें संगीत, नृत्य और संस्कृति की अद्भुत झलक ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पहली बार भगवान श्रीराम को समर्पित एक संगीतमय और नृत्यनाट्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भक्ति और संस्कृति का संगम
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायक हरेंद्र नागर, जिन्होंने श्रीराम भजनों से श्रोताओं के हृदयों को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नर्तक वसीम खान की रंग-बिरंगी लोक प्रस्तुति ने सांस्कृतिक विविधता को जीवंत किया, वहीं सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नर्तक साहिल शर्मा ने भरतनाट्यम और कथक की अद्भुत समन्वय प्रस्तुति देकर मंच को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती से हुआ, जिसमें पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति की ऊर्जा स्पष्ट रूप से महसूस की गई। भक्तों की आवाज में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविख्यात संत परम पूज्य मोहन जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अध्यक्ष आनंद भाटी ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए और समस्त ग्रेटर नोएडा ने इसमें भागीदारी दिखाई। उन्होंने इसे “श्रीराम के चरणों में समर्पित नगरवासियों की भक्ति” का प्रमाण बताया।

समिति की ओर से सक्रिय सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की अहम भूमिका रही। मुख्य संस्थापक परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, संरक्षक मंडल में नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह, सचिव एडवोकेट विमलेश रावल, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, ज्योति सिंह, चैनपाल प्रधान, मनीष डाबर, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, तेजकुमार भाटी, वीरपाल मावी सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि आने वाले वर्षों में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा और भी विशाल एवं आध्यात्मिक आयोजनों की योजना बना रही है, जिससे युवा वर्ग को धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ा जा सके।
‘श्री राम शरणम्’ कार्यक्रम: भक्ति, संगीत और नृत्य | श्री धार्मिक रामलीला कमेटी | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।