सांसद डॉ. महेश शर्मा ने श्रीरामलीला महोत्सव का किया शुभारंभ, गणेश वंदना से गुंजायमान हुआ परिसर
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (23/09/2025): नोएडा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में सोमवार रात भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा सहित समिति पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
रामलीला का प्रारंभ गणेश वंदना (Ganesh invocation) और पूजन से हुआ, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी। प्रथम दृश्य में नारद मुनि और भगवान विष्णु से जुड़ी कथा का मंचन किया गया। प्रसंग में दिखाया गया कि अहंकारवश नारद जी सुंदर रूप की कामना करते हैं, पर भगवान विष्णु उन्हें वानर रूप प्रदान कर देते हैं। इससे उपजे उपहास से नारद जी भगवान को श्राप देते हैं। वहीं लंका का रावण ऋषियों पर अत्याचार करता हुआ दिखाया गया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस की लीला का समापन हुआ।
अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने जानकारी दी कि महोत्सव के दूसरे दिन 23 सितंबर को राम जन्म (Ram Janm), विश्वामित्र यज्ञ (Vishwamitra Yagya), मारीच-सुबाहु वध (Demon slaying) जैसी प्रमुख लीलाओं का मंचन होगा।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी और शहरवासी उपस्थित रहे। पूरे मैदान में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल छाया रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।