बड़ी खबर: जहांगीरपुरी में कुट्टू का आटा खाने से हड़कंप, 200 लोग अस्पताल में भर्ती
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (23/09/2025): दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार तड़के कुट्टू का आटा (Buckwheat flour) खाने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि कई लोग बेचैनी और उल्टी की शिकायत कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। बीजेआरएम अस्पताल (Babu Jagjivan Ram Hospital) में करीब 150 से 200 मरीजों को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि मरीज अलग-अलग इलाकों से अस्पताल पहुंचे हैं और सभी का उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम (Public Address System) और बीट स्टाफ के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने की अपील की। साथ ही खाद्य विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि आटे की गुणवत्ता या मिलावट (Adulteration) इसकी वजह हो सकती है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।