Noida News (15/10/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। 15 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया, जिसमें कमिश्नरेट के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 5,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति ने किया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह और एसीपी प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को फिशिंग, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सवालों के जवाब पुलिस अधिकारियों ने दिए। साथ ही, साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।