Noida News (15/10/2026): थाना सेक्टर-63 पुलिस और बदमाश के बीच 14 अक्टूबर को गढ़ी गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि उसने रुकने के बजाय यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।
पुलिस का कहना है कि इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी आश्रम गेट, थाना सेक्टर-63, नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार और अन्य मामलों से संबंधित कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।