Next Gen GST Reforms: क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (22/09/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने GST दरों में ऐतिहासिक सुधार किया है। अब रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं पर GST दर को घटाकर 5% और 0% कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए यह विशेष राहत है, वहीं आम जनता के लिए भी जरूरी वस्तुओं पर GST शून्य या 5% की दर पर लागू होगी। उन्होंने कहा, “घटी जीएसटी, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार।” योगी आदित्यनाथ ने इस सुधार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया “दिवाली गिफ्ट” बताते हुए मोदी जी का विशेष धन्यवाद किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से नवरात्रि उत्सव भी शुरू हो गया है। यह GST सुधार आम लोगों और व्यापारियों के लिए नए काम और अवसर बढ़ाएगा, जिससे देश की आर्थिक उन्नति में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों और जनता के साथ संवाद किया और कहा कि इस सुधार से न केवल किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि रोजगार और आमदनी के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने GST सुधार की प्रशंसा करते हुए इसे देश की विकास यात्रा और आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।