रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ श्री रामलीला कमेटी करेगी ‘विजय महोत्सव 2025’ का भव्य आगाज़
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/09/2025): श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। आयोजन समिति ने सोमवार को रामलीला मैदान, साइट-4 पर प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का शुभारंभ 23 सितम्बर को भक्ति एवं देशभक्ति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक संध्या से होगा। इस अवसर पर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 700 बच्चे रंगारंग प्रस्तुतियाँ देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने जानकारी दी कि 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामलीला मंचन होगा, जिसमें एक से बढ़कर एक धार्मिक और सांस्कृतिक दृश्यों का मंचन दर्शकों को देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन, भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित विशेष नाट्य प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मंचित की जाएगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने कहा कि विजय दशमी पर परंपरागत रूप से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके बाद आकाश आतिशबाज़ी से जगमगाएगा और पूरा वातावरण उल्लास से भर उठेगा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने सुरक्षा इंतज़ामों की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे। साथ ही साकेत कला मंच के 65 कलाकार इस वर्ष की रामलीला में अपनी प्रस्तुति देंगे।
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि इस बार महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ एक विशाल मेले का भी आयोजन होगा। इसमें खाने-पीने के लिए दिल्ली-6 के नाम से विशेष फूड स्टॉल (जयंती कैटर्स व अशोका चाट) लगेंगे। इसके अलावा बच्चों व परिवारों के मनोरंजन हेतु झूले, नाव, सर्कस और खरीदारी के लिए कई आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेंद्र भाटी, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, गिरीश जिंदल, अनुज उपाध्याय, सुनील प्रधान, सुभाष चंदेल, मनोज यादव, अंकुर गर्ग, अतुल जैन, विशाल जैन सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। विजय महोत्सव 2025 न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन का भी संगम साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।